फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दूध की गुणवत्ता जांचने आएगी केंद्रीय टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भारत सरकार के निर्देश पर नेशनल क्वालिटी मिल्क सर्वे के तहत फरवरी में जिले में अभियान चलाकर दूध के नमूने संकलित किए जाएंगे। दूध के सभी नमूनों को आइस पैक में भर का लैब भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने पर टीम संबंधित जनपद में रिपोर्ट प्रेषित कर कार्रवाई के लिए अनुरोध करेगी। यह अभियान जिला अभिहित अधिकारी की मौजूदगी में चलाया जाएगा। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ग्रेड-दो चितरंजन कुमार सिंह का कहना है कि जनपद में संचालित डेयरी से भैंस व गाय के दूध का एक नमूना लिया जाएगा। साथ ही अन्य कंपनियों के भी मिल्क का नमूना लिया जाएगा। कहा गया है कि फरवरी में यह अभियान चलेगा। इस संबंध में गाइडलाइन जारी किया गया है। बताया गया कि डेयरी से मिलने वाले दूध गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुधिया से भी दूध का नमूना सील कर जांच के लिए भेजा जाएगा। जिला अभिहित अधिकारी ने बताया कि सभी कार्रवाई शासन के निर्देश पर की जाएगी। दूध में किसी प्रकार का मिलावट नहीं होना चाहिए। जांच के समय गाइडलाइन का पालन होगा। टीम का सहयोग रहेगा। बताया गया कि सैंपल जांच रिपोर्ट आने पर केंद्रीय टीम कार्रवाई के लिए पत्राचार करेगी, उसके बाद यहां कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें