फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: केंद्रीय टीम पहुंची हर्रैया सीएचसी, टीबी अभियान का लिया जायजा

Fri, 10 Jan 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चल रहे 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान की जांच करने के लिए केंद्रीय टीम बृहस्पतिवार को सीएचसी हर्रैया एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर अमारी एवं मोबाइल मेडिकल यूनिट अमारी पहुंची। टीम में शामिल विश्व डॉ. ज्योती एवं समृद्धि ने अभियान का जायजा लिया। सीबीनाट साइड, लैब, माइक्रोप्लान, एक्स-रे रूम, इंट्री के साथ एमएमयू एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर अमारी में आशा कार्यकर्ता के प्रपत्र का अवलोकन किया। आशा कार्यकर्ता और सीएचओ से वल्नरेबल जनसंख्या की जानकारी ली गई। एक्स-रे नाट जांच के बारे में भी सवाल पूछे। वल्नरेबल जनसंख्या में शामिल लोगों से टीम के सदस्यों से बात कर फीड बैक ली। जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. एके गुप्ता, अधीक्षक डाॅ. बृजेश शुक्ला, डाॅ. आरके सिंह, एमओटीसी डाॅ. नंदलाल यादव आदि मौजूद रहे। संवादअ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें