रुधौली। नगर पंचायत परिसर में जनगणना कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हुआ। अंतिम दिन अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने कर्मियों को जनगणना के दौरान जुटाई जाने वाली सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखने और कार्य को पूरी ईमानदारी व निष्पक्षता से पूरा करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कर्मियों को जनगणना से जुड़े नियमों और निर्देशों का पालन करने, एकत्रित सूचनाओं को किसी अनधिकृत व्यक्ति से साझा न करने तथा निर्धारित समय सीमा में जिम्मेदारी के साथ कार्य पूरा करने की सीख दी। अध्यक्ष ने कहा कि जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही सरकार देश की जनसंख्या से संबंधित जानकारी जुटाती है। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाएं तैयार करने और उनके क्रियान्वयन में मदद मिलती है। संवाद