बस्ती। ज्येष्ठ माह के चौथे एवं अंतिम मंगलवार को धार्मिक आयोजनों की धूम रही। जगह-जगह पंडाल सजाए गए। इस दौरान हनुमान जी के महिमा का बखान किया गया। धूप, कपूर, अगरबत्ती के साथ विधिवत पूजन-अर्चन हुआ। देवी देवताओं के जयकारे लगाए गए। भजन, कीर्तन की धूम रही। दिन भर भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।
शहर के सभी प्रमुख बाजार, मुख्य मार्गों पर धार्मिक आयोजन हुए। जगह-जगह राहगीरों में प्रसाद वितरित किया गया। कचहरी चौराहा, कंपनीबाग, गांधीनगर में हनुमान जी की आराधना की गई। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। प्रत्येक पंडाल में भंडारे के प्रसाद का आनंद लिया गया। भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से विशाल भंडारा किया गया। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल और एलआईसी के शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार सक्सेना ने पूजन अर्चन किया। इस मौके पर प्रेम शंकर ओझा, अमरजीत सिंह, इंद्रजीत पांडेय, आशुतोष श्रीवास्तव, आर्यन मिश्र, हरि निगम, अंकित श्रीवास्तव, जयंत कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, अभिनंदन सिंह मौजूद रहे। शहर के बड़ेबन ओवरब्रिज के नीचे धार्मिक आयोजन हुआ। यहां यातायात निरीक्षक कामेश्वर सिंह एवं समाजसेवी अनुरोध सिंह ने हनुमान जी पूजा अर्चना की। इसके बाद बाद भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। यहां श्रद्धालुुओं की भीड़ लगी रही। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक मुख्यालय भंडारे का आयोजन हुआ। यहां कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। वहीं कस्बे के राम विवाह मैदान में उद्योग व्यापार संगठन की ओर से भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर सुरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह, आशीष तिवारी, पवन तिवारी, वीरेंद्र यादव, गिरिजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
कंपनी बाग स्थित शिव मंदिर पर वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश अरोरा के संयोजन में भजन-कीर्तन, सुंदरकांड का पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। कानपुर से आए कलाकारों ने सिंदूरी हनुमान शंकर पार्वती राधा कृष्ण के साथ ही सुदामा और कृष्ण की मित्रता का मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। बताया कि कि विगत 25 वर्षों से इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति में गीतों पर झूमते रहे। इस मौके पर जयप्रकाश अरोरा, पवन मल्होत्रा, देवांश जायसवाल, खुशी जायसवाल, रामचंद्र चौधरी, मोहन पहवा, हिमांशु सेन, कुलदीप सिंह, विनोद सचदेवा, अनूप भाटिया, कविश अरोरा, निखिल, सुदर्शन आदि मौजूद रहे।
महादेवा प्रतिनिधि के अनुसार, चौराहे पर पुलिस चौकी के बगल स्थित शिव मंदिर पर व्यापार संघ सेवा समिति ने भंडारे का आयोजन किया। हनुमान जी की पूजा-अर्चना के बाद सुंदरकांड का पाठ हुआ। बाद में प्रसाद वितरित किया गया। प्रधान ओमप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश अग्रहरि, अरुण अग्रहरि, अजीत अग्रहरि आदि मौजूद रहे। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार, भानपुर तिराहे पर भंडारे का आयोजन हुआ। यहां अमित यादव, रमेश गुप्ता, सनी मोदनवाल, मुन्ना जायसवाल, अश्वनी मिश्रा आदि लोगों ने प्रसाद वितरित किया। बखिरा तिराहे पर राजकुमार सोनी, महेंद्र कुमार त्रिपाठी, संजय चौरसिया, संजय राव, दिलीप, प्रतीक सोनी आदि लोगों ने भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरति किया। हनुमानगंज में रमेश यादव, अमित जायसवाल, पप्पू, सुनील चौधरी, अवधेश कुमार, पेशकार यादव, रामनरेश आदि श्रद्धालुओं ने भंडारे के आयोजन के साथ अंतिम मंगलवार को यादगार बनाया।
हनुमान मंदिर उकडा व तहसील के शिव मंदिर पर भंडारा
भानपुर। जेष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को उकड़ा पोखरा स्थित हनुमान मंदिर और तहसील प्रांगण मे स्थित शिव मंदिर पर सुंदरकांड पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। तहसील प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम शैलेश दुबे, तहसीलदार सत्येंद्र सिंह ने तहसील के अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने परिवार के साथ संकट मोचक हनुमान जी की पूजा-अर्चना की।
बड़े मंगल पर एलआईसी परिसर में हुआ भंडारा
बस्ती। भारतीय जीवन बीमा निगम परिवार की तरफ से ज्येष्ठ माह के चौथे एवं अंतिम मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल और एलआईसी के मुख्य प्रबंधक प्रवीण कुमार सक्सेना ने पूजा अर्चना करके भंडारे का शुभारंभ किया। इस दौरान भजन कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय रहा। आयोजक मंडल ने बताया कि ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को बड़ा मंगल माना जाता है। इसलिए भारतीय जीवन बीमा निगम हर वर्ष इस दिन ऐसा आयोजन विगत कई वर्षों से किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से प्रेम शंकर ओझा, अमरजीत सिंह, इंद्रजीत पांडेय, आशुतोष श्रीवास्तव, आर्यन मिश्र, हरि निगम, अंकित श्रीवास्तव, जयंत कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, अभिनंदन सिंह, वृंदावती देवी, मनोज मिश्र, राम विनय पांडेय, रामचंद्र शुक्ल, शेर बहादुर सिंह, विनोद, प्रदीप, संजय आदि ने सहयोग करके कार्यक्रम को सफल बनाया।
बिजली अभियंताओं और कृषि कर्मियों ने किया भंडारे का आयोजन
बस्ती। मालवीय रोड स्थित बिजली दफ्तर के गेट पर अभियंताओं की ओर से जेष्ठ मास के चौथे मंगल पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर मुख्य अभियंता पीके सिंह, अधीक्षण अभियंता एसके आर्या, अमित कुमार, राजेश त्रिपाठी, रवि चौधरी, विजय वर्मा, कृष्णा रस्तोगी, गुलाब चंद्र वर्मा, प्रमोद यादव, मनीष, मानस भल्ला, जगराम वर्मा आदि मौजूद रहे। सिविल लाइंस स्थित शिव मंदिर परिसर में कृषि कर्मियों की ओर से सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर सचिन पांडेय, संकट हरण पांडेय, कौशल सिंह, अमित चौधरी, आरके चौधरी, अमन सिंह आदि मौजूद रहे। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, दौलतपुर, देईसाड़, महादेवा, बसौढ़ी में बड़े मंगलवार पर भंडारे का आयोजन हुआ। मौके पर अरविंद पाल, अतुल पाल, राधेश्याम पांडेय, अजय शुक्ला, वशिष्ठ मिश्रा, आदर्श शुक्ला आदि मौजूद रहे।
कंपनी बाग मंदिर पर ज्येष्ठ मंगलवार पर सजी झांकी।
कंपनी बाग मंदिर पर ज्येष्ठ मंगलवार पर सजी झांकी।
कंपनी बाग मंदिर पर ज्येष्ठ मंगलवार पर सजी झांकी।
कंपनी बाग मंदिर पर ज्येष्ठ मंगलवार पर सजी झांकी।
कंपनी बाग मंदिर पर ज्येष्ठ मंगलवार पर सजी झांकी।