फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संत तुलसीदास व मुंशी प्रेम चंद की जयंती मनाई

Fri, 01 Aug 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। विक्रमजोत विकास क्षेत्र के संत तुलसीदस इंटर कालेज बस्थनवां में बृहस्पतिवार को महाकवि तुलसीदास व उपन्यासकार मुंशी प्रेम चंद की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य विनोद कुमार पाठक व सेवानिवृत्त शिक्षक सूर्य प्रताप नारायण पांडेय ने संत तुलसीदास को चित्र पर माला पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। हिंदी के शिक्षक आशुतोष श्रीवास्तव व श्याम शंकर पाल ने उनकी कृतियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उप प्रधानाचार्य लक्ष्मण पांडेय के अलावा शिक्षक संतोष कुमार शुक्ल, अशोक गुप्त, विनोद कुमार त्रिपाठी, पुरुषोत्तम आर्य, अवधेश कुमार पांडेय, सर्वेश कुमार पांडेय, शशिभूषण सिंह, सफी मोहम्मद, लिपिक विनोद कुमार पांडेय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें