फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीडीओ ने पटल सहायकों से ली जानकारी

Thu, 08 May 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने डीसी मनरेगा संजय शर्मा के साथ बुधवार दोपहर को रामनगर ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्था जांची। दोपहर 1.05 बजे ब्लाक कार्यालय पहुंचे सीडीओ ने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की जांच की। उन्होंने कार्यालय में पटल सहायकों से जानकारी ली। परिसर में बने कर्मचारी आवास व सभागार आदि का अवलोकन किया। मनरेगा से संबंधित कार्यों, मस्टररोल फीडिंग आदि की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें