इनर व्हील क्लब की ओर से बड़े वन चौराहे पर नि:शुल्क प्याऊ का सीडीओ डा.राजेश कुमार प्रजापति और डा.
बस्ती। सामाजिक संस्था इनर व्हील की ओर से शुक्रवार को बड़ेवन फ्लाईओवर के नीचे निशुल्क प्याऊ लगवाया गया। शुभारंभ सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति ने फीता काटकर किया। प्रेसिडेंट दीपा ने कहा कि समाज के हित के लिए ऐसे प्रयास होते रहेंगे। कहा कि वाइस प्रेसिडेंट तुलिका अग्रवाल की अथक प्रयास से निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था बन पाई है। डा. श्रेया ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों का प्यास बुझाना सबसे पुण्य का काम है। रिंकी सावलानी द्वारा बनाया गया केक भी सीडीओ एवं डा. श्रेया ने काटा। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा ने क्लब के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर इं. सौरभ अग्रवाल, डीएसआई कामेश्वर सिंह, अशोक श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल अजय सिंह, कृष्णा पांडेय, बब्लू यादव, योगेश लालमणि,अरुणा सिंघल, पारुल टिबडे़वाल आदि मौजूद रहे। संवाद