फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पचवस ताल खुदाई का सीडीओ और डीसी मनरेगा ने किया निरीक्षण

Fri, 28 Apr 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विक्रमजोत क्षेत्र के पचवस ताल के निरीक्षण के दौरान श्रमदान करते सीडीओ व डीसी मनरेगा।
विज्ञापन
विक्रमजोत। क्षेत्र के पचवस में चल रही झील के कार्य का गुरूवार को सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति और डीसी मनरेगा संजय कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि पचवस ताल को प्रशासन झील की तरह तैयार करा रहा है। यह ताल आधा दर्जन पंचायतों के करीब 76 एकड़ में फैला है।
विज्ञापन

पंचायतों के मनरेगा श्रमिकों से इसकी खुदाई का काम चल रहा है। अकेले पचवस गांव में यह ताल 30 एकड़ में फैला हुआ है। इसे झील का रूप देने के लिए करीब 10,74,795 रुपये खर्च किए जाएंगे। तालाब के किनारे तटबंध का निर्माण और खुदाई का काम चल रहा है। अधिकारियों ने गोशाला के लिए भूसा लदे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर बीडीओ सुनील कुमार कौशल, अवर अभियंता फारुख अहमद, सियाराम तिवारी, महेश, सुशील कुमार, सूरज कुमार, सर्वेश यादव, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें