फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे

Sat, 19 Jul 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। थाना क्षेत्र के लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर पर श्रावण मेले को देखते हुए सोनहा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा लगवाया है। शुक्रवार को टीम के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने मेला क्षेत्र का गश्त कर जायजा लिया। मंदिर के गर्भगृह, मंदिर के बाहर सहित मेला क्षेत्र के अन्य प्रमुख स्थानों कुल छह कैमरे लगाए गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया मेला क्षेत्र में स्थिति को देखते हुए निगरानी के लिए विभाग द्वारा निर्गत कराए गए छह कैमरे लगवाए गए हैं। सभी कैमरे वाईफाई से कनेक्ट रहेंगे। जिससे श्रद्धालुओं व अन्य को चिन्हित किया जा सके। इस मौके पर एसआई देवमुनि सिंह, कांस्टेबल छविराम, बसंत गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें