बस्ती। विसर्जन यात्रा एवं अमहट घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारी एलर्ट मोड में दिखे। अमहट से लेकर शास्त्री चौक और सिविल लाइन चौराहा को आधा दर्जन सेक्टर बांट दिया गया था। सभी सेक्टर भारी फोर्स के साथ मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी तैनात किए गए थे। मोबाइल एवं वायरलेस सेट से सभी अफसर एक दूसरे से जुड़े रहे। कंट्रोल रूम भी बनाया गया था। विसर्जन रूट एवं विसर्जन स्थल की निगरानी कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन कैमरों से की जा रही थी। जुलूस में शामिल प्रतिमाओं से लदे एक- एक वाहन पर पुलिस की नजर थी। जहां कोई चूक दिखी तत्काल सेट के जरिये संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को सूचित करके व्यवस्था दुरुस्त कराई गई। इस दौरान विसर्जन रूट पर सायरन बजाते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां भी दौड़भाग करती रही। संवाद