फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीबीएसई की परीक्षा आज से, तैयारियां पूरी

Mon, 19 Feb 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो गई हैं। 42 स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी शहर आठ परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

10वीं मेंं चार हजार 593 और 12वं में तीन हजार 378 छात्र- छात्राएं परीक्षा पंजीकृत हैं। आठ केंद्रों पर सुबह 10:30 बजे से 12वीं के विद्यार्थी सोमवार को हिंदी विषय की परीक्षा देंगे। श्रीराम पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राजेश चौधरी ने विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं। कहा कि प्रतियोगी परीक्षा में असफल हो जाए तो दोबारा उसमेंं सफलता हासिल कर सकते हैं। मगर, बोर्ड परीक्षा में जो नंबर माॅर्कशीट में अंकित हो गए, उन्हें सुधारने का मौका मिलना कठिन होता है। इसलिए विद्यार्थियोंं को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अवश्य ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि परीक्षा की रात पहले से सही समय पर सोने की कोशिश करें। पूरी रात या बहुत देर तक मत पढ़िए। क्योंकि आपको जो तैयार करना था, वह आप कर चुके होते हैं। पर्याप्त नींद नहीं लेंगे तो परीक्षा में थकान व नींद महसूस होगी। प्रश्नपत्र को शांत दिमाग से पढ़ें और घबराएं नहीं। सरल होने पर खुश न हो कठिन आए है तो निराश भी नहीं होना चाहिए। सभी प्रश्नों का उत्तर देने का कोशिश करें।
विज्ञापन

राइटिंग पर भी विशेष ध्यान दे
परीक्षा के दौरान आपको राइटिंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कोशिश करें कि उत्तर लिखते समय राइटिंग ना बिगड़े। कुछ छात्र बहुत सुंदर लिखने के कारण शुरुआत में अधिक समय लगा देते हैं। इसलिए शुरुआत से ही स्पीड बनाकर रखिए। इससे आपकी न राइटिंग बिगड़ेगी और न कोई सवाल छूटेगा। पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट दिए जाते हैं। इसलिए उसी समय पेपर पर लिख लीजिए कि किस प्रश्न को आपको कितना समय देना है। जो प्रश्न आपको आता हो, उसमें बहुत अधिक समय न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें