बस्ती। सीबीएसई की 10वीं के परीक्षार्थियों ने 10 केंद्रों पर हिंदी विषय की परीक्षा दी। 52 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।
परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की जांच की गई। परीक्षा में सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में 339, लिटिल फ्लावर स्कूल में 445, आमिनी इंटरनेशनल स्कूल में 623, सेंट जेवियर्स स्कूल में 593, श्रीराम पब्लिक स्कूल में 521, जागरण पब्लिक स्कूल में 369, आरसीसी पब्लिक स्कूल में 408, केंद्रीय विद्यालय के दो केंद्रों पर 981, एसवीएम सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 642 परीक्षार्थियों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी। सीबीएसई के परीक्षा समन्यवयक इतेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद के 10 केंद्रों पर 10वीं की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। पंजीकृत परीक्षार्थियों में 52 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। संवाद