बस्ती। शाइन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस गांधी नगर में शनिवार को सीबीएसई 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। प्रिंसपल मो. आसिफ ने बताया कि क्लास 10जी मे सर्वाधिक अंक 96.8 प्रतिशत पाने वाले इनायत अब्बास को स्मृति चिन्ह देकर हौसला अफजाई की। इसके अलावा तस्मीया खान 83.5 प्रतिशत, सालिम खान, उसैद खान, विशाल निषाद, अब्दुल्लाह अरबाज, आनंद गुप्ता, नुजहत, निदा, आयतुजजहरा, यासिर अरशद को चेयरमैन अयाज अहमद ने मिठाई खिलाकर हौसला अफजाई की। अयाज अहमद ने कहा कि कड़ी मेहनत का नतीजा है जो आज अच्छा रिजल्ट आया है।
इस अवसर पर डायरेक्टर अली अरशद ,संतोष पाण्डेय, डा. अजीज आलम, शाश्वत त्रिपाठी, मो.यासिर, बंटी सर, मिश्कात, इमरान, अनुष्का पांडेय, दुर्गेश दुबे आदि ने सफल छात्रों का हौसला बढाया।