मुंडेरवा सीएचसी निरीक्षण कर संस्थागत प्रसव बढ़ाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. राम शंकर दुबे ने सीएचसी का निरीक्षण किया। पैथोलॉजी लैब के निरीक्षण के दौरान सीबीसी मशीन सालभर से खराब होने की जानकारी होने पर अविलंब ठीक कराने के निर्देश दिए।
सीएचसी में संस्थागत प्रसव कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रसव को बढ़ाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्र परिसर का निरीक्षण कर चिकित्सक व कर्मचारियों के आवास की स्थिति को देखा। आवास की स्थिति खराब मिलने पर उसे ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्हाेंने औषधि कक्ष का भी जायजा लिया। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ एसबी सिंह, डॉ. शिप्रा शर्मा, डाॅ. मेहनाज गनी, डाॅ. मुहम्मद फारुख, अखिलेश श्रीवास्तव, गुलाब चौधरी, अरविंद भाष्कर, ओपी यादव आदि मौजूद रहे।