फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुकान से धान की बोरियां चोरी करते पकड़ा गया

Mon, 11 Mar 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
एक चोर भागने में रहा कामयाब, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। कस्बे के एक गल्ले की दुकान से धान की बोरियां चोरी करते हुए एक चोर को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि दूसरा भाग गया। बाद में पुलिस ने दोनों पर चोरी में केस दर्ज किया।
गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के बभनान के जमुनहा में शत्रुघ्न प्रसाद की गल्ले की दुकान है। उन्होंने छपिया पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ मार्च की रात करीब 12:30 बजे दुकान में खटपट की आवाज सुनकर दुकान में सो रहे भाई सुशील कुमार गुप्ता, दिव्यांशु गुप्ता व अन्य लोगों की नींद खुल गई। उन्होंने देखा दुकान के अंदर से दो लोग धान की बोरियां चोरी करके भाग रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की गई तो हड़बड़ी में एक युवक कटीले तार में फंस गया। उसे पकड़ लिया गया। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अजय कुमार निवासी खमरिया थाना छपिया जिला गोंडा बताया।
पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर अजय व उसके साथी सत्यनारायण यादव निवासी करमा थाना छपिया पर चोरी की धारा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें