बस्ती। शिव नगर तुर्कहिया में स्थित मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 35 हजार नकदी और लाखों के जेवरात चुरा लिए। घटना के समय परिवार के लोग ताला बंदकर गोरखपुर गए थे। इस मामले में शैल कुमारी त्रिपाठी ने तहरीर दी। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
शैल कुमारी त्रिपाठी ने बताया कि वह करीब 13 वर्ष से कोतवाली क्षेत्र के शिवनगर तुर्कहिया में रहती हैं। पांच दिसंबर को वह अपने बेटे के पास गोरखपुर चली गई थीं। 24 दिसंबर को उनकी बेटी हर्षिता भी गोरखपुर चली गईं। 30 दिसंबर को बेटी श्वेता को जाकर घर देखकर आने को कहा। श्वेता के आने पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर अलमारी का ताला तोड़कर एक सोने की अंगुठी, एक चेन, कंगन, चांदी का थाल, लक्ष्मी गणेश की चांदी की मूर्ति, चांदी का कड़ा व 35 हजार रूपये नगद चोरी हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।