बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। गोपियापार निवासी रामबचन यादव ने तहरीर देकर बताया है कि भूमि विवाद को लेकर विपक्षी एक राय होकर उनके घर में घुस गए। घरवालों को मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गांव के राजन, साजन, कुलदीप, अमर प्रसाद, मानिकराम और तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद