नगर बाजार (बस्ती)। नगर पुलिस ने सड़क दुर्घटना में घायल 36 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का केस दर्ज किया है।
हर्रैया थाना क्षेत्र के ग्राम राजघाट वार्ड नंबर आठ गांधीनगर निवासी घनश्याम गुप्ता ने नगर पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि हमारे भाई 36वर्षीय भाई 27 फरवरी को नगर बाजार कुछ काम से गये थे। वापस आते समय नगर थाना क्षेत्र के बेलाडी फ्लाईओवर के नीचे स्कूल के सामने किसी वाहन ने ठोकर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने कैली हॉस्पिटल रेफर कर दिया।वहां भी डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर गोरखपुर रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।