फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट के पुराने मामले में केस दर्ज

Fri, 15 Aug 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एकडेंगवा गांव में चार मई को छप्पर रखने को लेकर को लेकर हुई मारपीट के मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फूला देवी ने न्यायालय में बाद दायर कर आरोप लगाया कि चार मई को दिन में 12 बजे उसके पति राजेन्द्र आबादी की जमीन पर छप्पर रख रहे थे। गांव के ही विपक्षी अजय, सतीश, विजय, रामवृक्ष, अनिल, झिनकान, श्यामू व पूजा ने पुरानी रंजिश को लेकर पति राजेंद्र के ऊपर हमला कर दिए और मारपीट कर घायल कर दिए। शोर मचाने पर परिवार के लोग बचाने दौड़े तो आरोपितों ने देवर राम तीरथ, बेटे विनय व बेटी गीता को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि मेरा बेटा विनय घटना का वीडियो रिकार्डिंग कर रहा था तो आरोपी अजय ने मोबाइल छीनकर रख लिया। आरोपितों ने घर में घुसकर भी मारा और हाथ तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया आठ के खिलाफ़ घर में घुसकर मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने, छीना झपटी, गाली गलौज देने व बलवा करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें