बस्ती। कलवारी पुलिस ने दिन दहाड़े चोरी के मामले में केस दर्ज किया है। दुबौली निवासी ओम नारायण दुबे ने तहरीर दिया कि 12 जुलाई को अपने घर के एक कमरे में दिन में सोए थे। लगभग 06 बजे शाम को बाजार जाने के लिए दूसरे कमरे में संदूक से रुपये निकालने गए तो संदूक गायब था। काफी खोजबीन के बाद खाली संदूक घर के पीछे मिला, जिसका ताला टूटा हुआ था। उसमें रखी सोने की चेन, अंगुठी, घड़ी, 10 हजार रुपये व घर के महत्वपूर्ण कागजात गायब थे। संवाद