फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फर्जी खतौनी दिखाकर जमीन बेचने का मामला दर्ज

Sat, 08 Nov 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र में फर्जी खतौनी दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अरविंद कुमार सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी ने बताया कि पिकौरा दत्तू राय गांव के 390 वर्ग मीटर भूमि का फर्जी खतौनी तैयार कर उन्हें बेच दिया गया। अप्रैल 2022 में हुए इस सौदे में विभिन्न लोगों ने मिलकर झूठे दस्तावेज दिखाकर 45 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने इस मामले में भानमती पत्नी खेताऊ, मिश्रीलाल, शिव कुमार, बुद्धिराम, डिल्ली निवासी पुरानी बस्ती, राम प्रसाद व दिवाकर सोनकर निवासी ओरीजोत गांधी नगर और महेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें