संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज पुलिस ने सोमवार को चित्राखोर गांव में अवर अभियंता व ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट में एक नामजद समेत 10-12 अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व बलवा सहित मारपीट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
अवर अभियंता प्रमोद कुमार सरोज ने बताया कि सोमवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे चित्राखोर गांव में मीटर रीडर व लाइन मैन के साथ बकाया बिल जमा कराने व मीटर रीडिंग जांच करने गए थे।
आरोप है कि उसी गांव के रोहित चौहान से परिचय पत्र दिखाने को लेकर वाद विवाद शुरू हो गया। जिसमें रोहित चौहान समेत गांव के दर्जन भर लोग लामबंद होकर मारने पीटने लगे। जिससे तालाब में गिर पड़े और उन्हें चोट आई । एसओ लालगंज सुनील गौड़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से भी जेई के खिलाफ मारपीट सहित अन्य आरोप की तहरीर मिली है। ӊ