मुंडेरवा। बोदवल बाजार में सोमवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में दहेज के खातिर आत्महत्या के लिए उसकाने के आरोप में पुलिस ने छह ससुरालियों पर केस दर्ज किया है।
वाल्टरगंज की रहने वाली मृतका रंजू की मां कलावती देवी ने तहरीर दी है कि उनकी बेटी को उसके पति रामू, देवर सोनू, अमित, किशन, पिता प्रहलाद एवं शंभू उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसीलिए उसकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। थाना प्रभारी द्वारिका प्रसाद ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद