फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ग्राम प्रधान के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 06 Aug 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने बेलभरिया के ग्राम प्रधान पर केस दर्ज किया है। बेलभरिया निवासी दिलीप यादव ने तहरीर में आरोप लगाया है कि तीन अगस्त की रात करीब 10 बजे ग्राम प्रधान विश्वनाथ उनके दरवाजे पर आए और अपशब्द कहने लगे। जान से मारने की धमकी देते हुए छत पर ईंट फेंकने लगे। फेंकी गई ईंट छत पर सो रही दिलीप की गर्भवती पत्नी को लगने वह चोटिल हो गईं। घर का दरवाजा भी तोड़ दिया। दिलीप के आने पर अपशब्द कहते हुए उसे मारापीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें