कप्तानगंज। कोर्ट के आदेश पर कप्तानगंज पुलिस ने सीएचसी क्षेत्र में कार्यरत दो आशा संगिनियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप कुमार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर शिवाजी निवासी जसईपुर और दुर्गेश नंदनी पत्नी राजेंद्र प्रसाद पांडेय निवासी मिश्रौलिया पर परेशान करने का आरोप लगाया था। उन्होंने शिवाजी की आशा संगिनी पद पर नियुक्ति में कथित फर्जी और कूटरचित अभिलेखों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया। विशेष न्यायालय एससी/एसटी अधिनियम के आदेश पर पुलिस ने 21 सितंबर को केस दर्ज किया। सीओ कलवारी बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद