बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने बाड़े में सब्जी तोड़ने गई युवती से छेड़खानी के मामले में अमित व आनंद पर केस दर्ज किया है। पुलिस को तहरीर देकर पीड़िता की मां ने कहा कि बेटी बाड़ा में सब्जी तोड़ने गई थी। इसी बीच अमित मौके पर पहुंचकर छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर बीच बचाव करने बेटा पहुंचा तो अमित ने अपने भाई आनंद को भी बुला लिया। दोनों ने बेटी व बेटे की पिटाई कर दी। संवाद