फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रधान समेत पांच पर केस दर्ज

Wed, 22 Nov 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। थाने पर शिकायत करने से नाराज होकर मारपीट करने के मामले में वाल्टरगंज पुलिस ने प्रधान समेत पांच लोगों पर मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। वाल्टरगंज थाने में तहरीर देकर सूरतगढ़ निवासी रामनिहोर ने आरोप लगाया है कि 19 नवंबर की शाम करीब सात बजे पुराने विवाद को लेकर विपक्षियों ने उसका पीछा किया। घर पर पहुंचकर अपशब्द कहते हुए मारने का प्रयास किया। लोगों की भीड़ की वजह से मारपीट नहीं कर पाए। अपने परिवार के सदस्यों को ट्राॅली में बैठाकर शिकायत करने के लिए थाने गए थे। लौटते वक्त रात करीब 11 बजे रास्ते में विपक्षी पहुंच गए और अपशब्द कहते हुए ट्रॉली पर चढ़कर परिजनों को मारापीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान रामचरन, सोनहा थाने के हसनापुर निवासी जमुना के अलावा शैलेश, विनय व गिरिश पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें