फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरकारी धन के गोलमाल में ग्राम प्रधान समेत आठ पर केस दर्ज

Tue, 12 Sep 2023 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। फर्जी जॉब कार्ड के जरिये सरकारी धन के गोलमाल के मामले में मुंडेरवा पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है। आरोप है कि मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बेदूखोर उर्फ दतूआखोर गांव में ग्राम प्रधान गीता देवी ने अपने सगे भाई मस्तराम व अवधेश कुमार के नाम से जॉब कार्ड जारी कर वर्ष 2021-22 में क्रमश: 32 दिन व 28 दिन मजदूरी रोजगार सेवक से मस्टररोल में दर्ज कराकर सरकारी धन से मजदूरी आहरित कर लिया। जबकि इसी माह में अगस्त 2021 में ही रसोइया के रुप में भी मानदेय प्राप्त किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान व सचिव ने मिलकर गांव की नाबालिग लड़की के नाम से भी जॉब कार्ड जारी कर रोजगार सेवक से फर्जी उपस्थिति दर्ज कराकर 28 दिनों की मजदूरी का भुगतान करा लिया। इस तरह कुल 23664 रुपये गबन कर लेने की बात बताई गई। पुलिस ने कुंवर ब्रम्हा देव उपाध्याय निवासी कन्थुई की तहरीर पर ग्राम प्रधान बेदूखोर उर्फ दतूआखोर गीता देवी, पूर्व सेक्रेटरी रणविजय सिंह, अर्जुन वरुण, मस्तराम, अवधेश कुमार, रेनू समेत आठ के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें