पैकोलिया। मजगवां गांव निवासी संतोष कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार की शाम करीब छह बजे उसके भाई राजन को गांव के ही अनिल कुमार जान से मारने की नियति से धारदार चाकू से हमला कर दिया। इससे उसके हाथ व पेट में गंभीर जख्म हो गए हैं।
राजन के शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग पहुंचे और उसकी जान बचाई। आरोपी अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घायल राजन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष संजू यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
26जेएनडी19-रजबाहा रोड पर बैंक के बाहर खड़े बाइक। संवाद