फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की पांच घटनाओं में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट की पांच घटनाओं में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बस्ती। मारपीट के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ये मामले परशुरामपुर, लालगंज, दुबौलिया व रुधौली थाने में दर्ज किए गए हैं।
परशुरामपुर थाने के धेनुगावा निवासी इंद्रावती देवी का आरोप है कि बाइक की डिकी में सामान रखने की बात को लेकर गांव के जिलेदार सिंह व विवेक सिंह ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारा पीटा। बीच-बचाव में आए उनके बेटे सर्वजीत को मारपीट कर बाइक क्षतिग्रस्त की दी और जान-माल की धमकी दी। दुबौलिया थाना क्षेत्र के बेमहरी निवासी दुर्गा प्रसाद का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर गांव के नगेंद्र बहादुर उर्फ रामू यादव ने उनके खेत में लगा लोहे का एंगल उखाड़कर नुकसान पहुंचाया। विरोध करने पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया और जानमाल की धमकी दी। इसी थाने के पिठिया लश्करी निवासी सफरूद्दीन का आरोप है कि रकम की लेन-देन के विवाद को लेकर विपक्षी इसी थाने के छपिया मलिक निवासी महेन्द्र सिंह व छोटू सिंह ने कटहवा के पास उन्हें व उनके साथी गुन्नू को अपशब्द कहा। विरोध करने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी और बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। रुधौली थाने के कुसुम्ही कुंवर निवासी रामभेज का आरोप है कि गांव के रामचरन व रामरास ने पुरानी रंजिश की बात को लेकर मारपीटकर धमकाया। लालगंज थाने के बड़गोखास निवासी बेलासी देवी का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के अर्जुन, अर्चना व रीना ने मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने सभी घटनाओं में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें