मारपीट के तीन मामलों में 11 लोगों पर मुकदमा
बस्ती। मारपीट के अलग-अलग तीन मामलों में पुलिस ने 11 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुरानी बस्ती पुलिस ने बरसू मोहल्ला डफाली टोला निवासी संजय की तहरीर पर अमित, अमन, अन्नू व संजय निवासी बरसू मोहल्ला डफाली टोला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट की गई। उधर, पैकोलिया थाने के इटई खजुरी में मारपीट के मामले में वहां की संगीता कश्यप पत्नी पिंटू कश्यप ने तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने अंबुज सिंह, रेनू सिंह , पिंकी सिंह व कृष्णा कुमार सिंह पर मुकदमा दर्ज किया है। जबकि, कलवारी पुलिस ने जमीन के विवाद में भगवंतपुर में हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में मालती पत्नी हरीश ने तहरीर दी। जिसके आधार पर लाल चंद्र, श्रीचंद्र, प्राणपति पत्नी लालचंद्र निवासीगण भगवंतपुर और अनिल निवासी चढ़ौवा थाना कलवारी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।