दहेज के लिए उत्पीड़न के दो मामले दर्ज
बस्ती। महिला थाना व मुंडेरवा पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों मामलों की तफ्तीश शुरू कर दी है।
वर्तमान में शहर कोतवाली स्थित मायके में रह रहीं प्रियांशी तिवारी ने महिला थाने में तहरीर दी है कि राजघाट गोरखपुर स्थित उनकी ससुराल में पति ने दहेज कम लाने की बात कहकर मारपीट की। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए प्रताड़ित किया और जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति अभिषेक तिवारी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, मुंडेरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता रीना चौधरी की शादी गोरखपुर के हरपुरबुदहट के कपिसा में हुई है। उन्होंने मुंडेरवा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ससुराल में पति शिवकुमार, ससुर धर्मनाथ और सास तारा देवी ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारापीटा। दहेज के लिए प्रताड़ित कर एक लाख रुपये की मांग की और जान से मारने की धमकी दी।