बस्ती। कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन माध्यम से धोखाधड़ी करने के मामले में आईटी एक्ट व धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज किया है। गांधीनगर के कालीकुंज बैरिहवा निवासी अजय कुमार श्रीवास्तव ने तहरीर दिया। जिसमें बताया कि 25 नवंबर 2023 को उनके मोबाइल फोन पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने गुमराह करके उनके खाते से 15 बार में 75 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत करने पर रुपये वापस नहीं किया। संवाद