संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के बसहवा के पास सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करने का केस दर्ज किया है।
राम प्रकाश निवासी जामडीह थाना कोतवाली ने नगर पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि हमारा भांजा दिनेश कुमार निवासी कुसमौर थाना नगर मोटरसाइकिल से हमारे पुत्र जितेन्द्र कुमार को पीछे बैठाकर रिश्तेदारी में महुलानी जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसहवा के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल में ठोकर मार दिया। जिससे मोटरसाइकिल चला रहा हमारा भांजा दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पीछे बैठे हमारे पुत्र जितेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।