फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छेड़खानी व लूट के आरोप में तीन पर केस

Fri, 16 Jun 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। न्यायालय के आदेश पर पुरानी बस्ती पुलिस ने किशोरी से अश्लील हरकत करने और लूट का केस दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया है कि गत 16 मार्च को उनकी पंद्रह वर्षीय पुत्री घर से कुछ दूर बने शौचालय में गई थी। आरोप है कि विपक्षियों ने उनकी बेटी को चारों से घेर कर अश्लील हरकत की। उनके गले से सोने की चेन, कान की बाली और चांदी का पायल छीन लिया। उलाहना देने दूसरे दिन विपक्षियों के घर गई तो अपशब्द कहा। पुलिस ने अरबाज, कादिर रजा व रज्जाक अली के खिलाफ लूट, अश्लील हरकत व पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें