बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने संपत्ति हड़पने के लिए हत्या करने के एक पुराने मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है।
लालगंज क्षेत्र के देईसाड़ निवासी राम सजीवन ने तहरीर देकर बताया कि उसकी ससुराल मौजा गाऊखोर थाना वाल्टरगंज बस्ती में है। पत्नी तीन बहनें हैं, कोई भाई नहीं है। उसके रिश्तेदार पीतांबर अपनी पत्नी विद्यावती को लेकर सास व ससुर के साथ सपरिवार गाऊखोर में रहते थे। 26 सितंबर 2019 को ससुर राम उजागिर से साजिश में संपत्ति का रजिस्टर्ड वसीयतनामा करा लिया। उनकी संपत्ति हड़पने के आशय से रामउजागिर की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया।पुलिस ने विद्यावती पटेल, उसके पति पीतांबर, बेटे अंशदीप और अंशमान पर केस दर्ज किया है। संवाद