बस्ती। गौर पुलिस ने ग्राम पंचायत व स्कूल में चोरी की घटना में केस दर्ज किया है। किशुनपुर की ग्राम प्रधान अमीना खातून ने तहरीर में बताया है कि 15 अक्तूबर की रात चोरों ने पंचायत भवन का ताला तोड़कर इन्वर्टर व बैटरी चोरी कर ली। गौर ब्लॉक के कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल मेहदिया खड़ग बहादुर शाही विद्यालय के पीछे व कार्यालय का ताला तोड़कर चोर बैटरी व इन्वर्टर चोरी कर ले गए। संवाद