बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने मेडिकल स्टोर में चोरी के मामले में केस दर्ज किया है। बैजलपुर निवासी वीरेंद्र ने तहरीर दी कि उनका मकान चेफवा बाजार में है, जिसमें मेडिकल स्टोर की दुकान है। 21 अक्तूबर को की रात करीब 8:30 बजे पर दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह आकर देखा तो शटर का ताला टूटा था। दुकान में रखे सामान दवाई, इनवर्टर बैटरी, लाकर में रखे 15 सौ रुपये चोर चुरा ले गए थे। संवाद