फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का केस दर्ज

Sat, 09 Aug 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सोनहा क्षेत्र में शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर सोनहा पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनहा थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने तहरीर देकर बताया है कि इसी थानाक्षेत्र के रहने वाला साहिल उसके संपर्क में आया। बातचीत होने लगी। उसने शादी का झांसा दिया और फिर इसका फायदा उठाकर कई बार यौन शोषण किया। शादी की बात कहने पर टाल जाता। जब शादी का दबाव बनाया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। प्रभारी निरीक्षक मोतीलाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुरानी बस्ती पुलिस ने शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में कोतवाली क्षेत्र निवासी आरोपी अजय सोनकर के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें