बस्ती। नगर पुलिस ने किशोरी को भगाने और धमकाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पीड़िता की माता ने थाने में तहरीर दी कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को 30 सितंबर को आरोपी बहलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद आरोपी ने लड़की को बस्ती में छोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी तैय्यब अली समेत तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद