फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने का केस

Wed, 04 Jun 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। तहरीर में महिला ने बताया कि वह नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। वह इस समय कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रही है। उसकी 16 साल की बेटी को कलवारी थाना क्षेत्र का युवक संदीप अपनी मौसी व मौसा के सहयोग से भगा ले गया है। युवक के मौसी मौसा का घर भी नगर थाना क्षेत्र के उसी के गांव में है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद चौधरी ने बताया कि महिला के तहरीर पर 3 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें