पैकोलिया। दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी पति व जेठ पर पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज किया है।
गौर थानाक्षेत्र के पिपरा कपुरी गांव निवासी मोहम्मद हुसैन की पुत्री सलमा खातून ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया है कि उसकी शादी वर्ष 2014 में मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ पैकोलिया थानाक्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी अमजद खान से हुई थी। विदाई के समय दहेज में उसके माता पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक फ्रिज, कूलर, बाइक, पचास हजार रुपये के बर्तन और तीन लाख रुपये व अन्य घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि पति अमजद खान और जेठ नफीस व्यापार करने के लिए पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। आए दिन दोनों प्रताड़ित किया करते थे। पिता के रुपये न दे पाने के कारण उक्त लोगों ने 22 अप्रैल को कमरे में बंद कर लाठी डंडे से मारापीटा और जान से मार देने की धमकी देकर घर से निकाल दिया । थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि पति व जेठ पर मारने पीटने तथा दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।