महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के किठिउरी की हंसावती देवी ने बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सुसराल वालों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि हंसावती देवी पत्नी स्व.सत्यपाल ने अपनी बेटी की शादी बेहिल निवासी जितेंद्र सोनी पुत्र प्रहलाद सोनी के साथ वर्ष 2019 में की थी। कुछ दिनों के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इस संबंध में ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया गया था। बाद में काफी मान-मनौव्वल के बाद पुत्री को 12 फरवरी 25 को ससुराल वाले विदा कराकर ले गए लेकिन चार-पांच माह बाद पुनः प्रताड़ित करने लगे। थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद