फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीलरशिप के लिए 1.04 लाख हड़पने में केस

Thu, 04 Apr 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली पुलिस ने पान मसाला की डीलरशिप के लिए 1.04 लाख रुपये लेकर हड़पने के मामले में मध्य प्रदेश के इंदौर के व्यवसायी पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में बखरिया निवासी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने तहरीर देकर बताया कि पान मसाला बेचने के लिए सिद्धार्थनगर जिले की डीलर शिप के लिए पांच अक्तूबर 2021 को एग्रीमेंट किया गया था। इसके लिए एक लाख चार हजार रुपये दिए गए। लेकिन न तो माल दिया गया और न रुपये वापस किए गए। पुलिस ने शलभ नामदेव (कंपनी के मालिक) निवासी भाविका ट्रेड वर्ल्ड एलएलपी मार्केटिंग आलोक नगर कनाडिया मेन रोड भारत पेट्रोलियम के सामने ,जनपद इंदौर मध्यप्रदेश के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें