फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएसपी संचालक पर गबन का केस दर्ज

Wed, 19 Mar 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के डारीडीहा में एसबीआई पोखरनी से संबद्ध सीएसपी संचालक पर ग्राहकों का रुपये गबन करने का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में झिनका देवी निवासिनी डारीडीहा ने लिखा है कि उनके गांव के बगल सेमरा पूरे प्रसाद के रहने वाले राकेश डारीडीहा चौराहे पर एसबीआई का ग्राहक सेवा केंंद्र चलाते हैं। वह और उनके गांव की ममता, परशुराम, संतूला व परदेशी आदि ने उनके सीएसपी में रुपये जमा कराए थे। अब संचालक रुपये वापस नहीं दे रहे हैं। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि केस दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक शोभा यादव को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें