फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेटी की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज़

Fri, 31 May 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बघाड़ी निवासी चंद्रकला ने इसी थानाक्षेत्र के एक युवक पर 70 वर्षीय वृद्ध पिता की पिटाई का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की शाम करीब पांच बजे बघाड़ी चौराहे पर वृद्ध पिता राजाराम बैठे थे। इस बीच शमशेर चौधरी वहां पहुंच कर गाली देने लगा। गाली गलौज का कारण पूछने पर पिता को पीटने लगा। आसपास के लोग बीच-बचाव कर वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां इलाज चल रहा है ।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु सिंह ने बताया कि वृद्ध की बेटी चंद्रकला की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें