बस्ती। सोनहा पुलिस ने कचहरी स्थित पानी टंकी के पास महिला अर्चना पुत्री अंगद प्रसाद निवासी भानपुर बाबू थाना सोनहा की तहरीर पर पति देवेंद्र, दुर्गेंद्र व एक व्यक्ति अज्ञात पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। अर्चना ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह पति से चल रहे मुकदमा की पैरवी करने कचेहरी आई थी। पानी की टंकी के पास पति व उनके सहयोगियों ने गाली देते हुए पिटाई कर दी। संवाद