बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दस माह पुरानी घटना में केस दर्ज किया है।
केशवपुर निवासी पूनम पांडेय का आरोप है कि विपक्षियों ने उनके ससुर से जमीन का बैनामा कराया था। ससुर की मौत हो गई। इसके बाद विपक्षी उनकी जमीन से रास्ता निकलवाना चाहते हैं। इसी रंजिश को लेकर अपशब्द कहा। मना करने पर विपक्षियों ने घर में घुसकर मारपीट की। बीच-बचाव करने आई बेटी हिमांशी को भी मारापीटा। उनके कान से सोने का फूल व बेटी के गले से सोने की चैन छीन लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गांव के चंद्रभान, अर्जुन, मैकू, विक्कू, चन्टू, बबलू और विकास पर केस दर्ज किया है। संवाद