नगर बाजार(बस्ती)। भोयर चौबे में बाउंड्रीवाल का निर्माण रोकने पर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। वहां के बसंत कुमार उर्फ संजय ने तहरीर में आरोप लगाया है कि बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर गांव के ही विपक्षी अपशब्द कह रहे थे। मना करने पर लाठी-डंडे हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आई हमारी भाभी साधना व भतीजे को भी मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी नगर चंदन कुमार ने बताया कि रमापति दुबे, राकेशधर दुबे, श्रवण कुमार व प्रिंस के खिलाफ जान से मारने की धमकी, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद