क्षेत्र के कोठवा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। क्षेत्र के कोठवा गांव में शनिवार की रात करीब 11:30 बजे हुई आगजनी की घटना में गौर पुलिस ने रूआब अली की तहरीर पर गांव के तीन लोगों के खिलाफ आगजनी करने, सामान तोड़ने समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौर थाना क्षेत्र के कोठवा गांव में पांच दिन पहले रात में रुआब अली के छप्पर में आग लग गई थी। जिससे बगल के साबिर अली, मुसाफिर और जागेश्वर की झोपड़ी चपेट में आ गई थी। घर में बांधी 30 बकरियां और एक बाइक के साथ खाने-पीने के समान और कपड़े जलकर नष्ट हो गए। इस मामले में रूआब अली ने गौर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के रामदास, मुबारक अली और खातूननिशा से कुछ विवाद पहले से चल रहा था। इन्हीं लोगों ने घर में आग लगाकर घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस ने कोठवा गांव के रामदास, मुबारक अली व खातूननिशा के खिलाफ केस पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। सीओ हर्रैया अशोक मिश्रा ने घटना की गंभीरता से जांच कर दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।